Sunday 2 March 2014

पंचायत राज चुनाव

प्रिय बंधुओं पढ़ो-पढ़ाओ। समझो-समझाओ! जागरुक व सक्रिय बन सहयोग करो।
**पंचायत राज चुनाव का बज गया ढोल -करो उम्मीदवारो की योग्यता का मोल"
अच्छा, ज्ञानी, शिक्षित, चरित्रवान, ईमानदार, अनुशासित, परिश्रमी, खानदानी हो।
माल उड़ाने वाला भ्रष्ट, पक्षपाती, घमण्डी, लालची, शराबी, सुस्त, धोखेबाज नहीं हो
पानी पीओ छानकर अपील वोट दो जानकर
गांव की चुनो वो सरकार, जो करे ऊँचा विकास दिलाये रोजगार
(चुनाव का एक दिन बचाना और माता-पिता, बहिनों व भाईयों सब कृपया वोट डालने जरूर जाना)
हमारा लक्ष्य
"ग्रामीण आर्थिक क्रांति लाना, ऊँचे विकास की गाड़ी दौड़ाना और ईंजन मजबूत बिठाना है।
पक्षपात भेदभाव, भ्रष्टाचार, अत्याचार, वंशवाद और गांव की जनता का दुख-दर्द मिटाना है।
गांव में कोई पार्टी बाजी नहीं, किसी की आलोचना नहीं और ईमानदारी व भाईचारे का पाठ पढ़ाना है।
ग्रामीण बच्चे, युवा-जवान, वृद्ध और गरीब-अमीर, किसान मजदूर सबका जीवन सुखी बनाना है।"

पंचायत की जिम्मेदारी

  • बच्चों व विद्यार्थियों के प्रति - आंगनवाड़ी, अच्छे स्कूल, ड्रेस, किताब, योग्य शिक्षक, मीड-डे-मिल व उचित खेल मैदान की व्यवस्था बैठाना। आवश्यकतानुसार नर्सरी, प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कम से कम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा तक का प्रबंध करना। अच्छे संस्कार पनपाना। शिक्षा केवल जीविका के लिए नहीं बल्कि जीने के लिए होती है। गांवों में शिक्षा स्तर को काफी सुधारने के जरूरत है।
  • युवाओं के प्रति - उचित रोजगार के साधन उपलब्ध कराना, सभी की प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
  • जवानों के प्रति - कृषि, व्यापार, कुटीर उद्योग व सार्वजनिक सेवा कार्यो की सफलता के लिए गांव के व्यक्तियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना। मनरेगा सुचारू रूप से चलाना।
  • वृद्धों के प्रति- परिस्थिति के अनुसार वृद्धों की मांगों को स्वीकार कर उनकी हर सहायता करना। बुढ़ापा पेंशन को समय पर भुगतान होने में सहायता प्रदान करना। वृद्धों के प्रति आदर और सेवा की भावना को बढ़ावादेना।
  • स्वास्थ्य स्वच्छता के प्रति - गांव में योग, आर्ट ऑफ लिविंग, शौचालय व चिकित्सा व्यवस्था अच्छी बने, आशा बहिन व एएनएम अच्छा कार्य करें। स्वच्छता अभियान को लगातार गम्भीरता पूर्वक चलाया जाये।पशु चिकित्सा का भी अच्छा विकास हो। गांव की सड़क व नालियों साफ सुथरी हो। पैड़ पौधों का गांव में विकास हो।मुक्ति धामआधुनिक बनें। गोबर गैस प्लांट लगे।
  • विकास व रोजगार सुविधाएं जुटाने के प्रति - आवश्यक विकास सुविधाएँ उपलब्ध कराने में तेजी लाई जाये - बिजली, पानी, सड़क रोशनी, मिनी बैंक, चरागाह, भूमि विकास, कृषि-बागवानी विकास, पशु विकास आदि के कायों में मदद एवं विभिन्न प्रकार के रोजगार दिलाने में सहयोग करना।
  • महिलाओं के प्रति - महिला सशक्तिकरण में पूर्ण सहयोग करते हुए मानवाधिकारों को उजागर करना।
  • प्रशासन के प्रति - पंचायत अनुशासन और प्रशासन सुचारू रूप से चले। यह मूल रूप से जिम्मेदारी निभाना। जिला व ब्लॉक से बनी ग्रामीण योजनाओं को तेजी से क्रियान्वयन किया जाना। पंचायत दिवस तथा कार्यकारिणी बैठकों एवं ग्राम सभाओं का नियमित लगातार आयोजन, व्यवस्थित रूप से हों। ब्लॉक व जिला स्तर पर सभी विभागों का सहयोग लगातार लिया जाये। गांव के सभी नागरिक अधिक से अधिक इनआयोजनों में भाग लें।