Thursday, 24 April 2014

पंचायत निर्विरोध चुनाव के महत्व पर जनचेतना

गांव की सरकार। "सामाजिक अपील" बिना किसी पार्टी की सरकार।

प्रिय ग्रामीण बन्धुओं, भाई बहनों! अपना भला सोचो। निर्विरोध पंच-सरपंच चुनो।
पंचायत निर्विरोध चुनाव के महत्व पर जनचेतना
सरकार का निर्विरोध चुनाव का फार्मुला अपनाओ- ग्राम पंचायत में एकता लाओ।
निर्विरोध चुनाव के फायदे -
  1. सरकार से ग्राम पंचायत को सहयोग राशि। 
  2. उम्मीदवारों का खर्चा बचता है। 
  3. वोट लेने-देने में झुठ नहीं बोलना पड़ता। 
  4. आपसी मनमुटाव व बेर समाप्त।
  5. गांवों में एकता का अच्छा प्रभाव व परिणाम। 
  6. चुनाव में जातिवाद का बूरा चलन रूकता है। 
  7. गंदी राजनीति का चलन रूकता है।

सोचे समझे - वोट देना। एक दिन का खेल नहीं है। इसमें पांच साल तक का हरेक गांववासी का आपसी सुख-दुःख व हंसने-हंसाने का राज छिपा है।
कृपया निर्विरोध पंच-सरपंच का चुनाव करो। एक बनो सुखी बनो।
पैसा लेकर व दारू पीकर वोट देने की बूरी प्रथा को खत्म करो।
(पंच-सरपंच कैसा चाहिए)
  1. जो अच्छा शिक्षित, अनुभवी, ईमानदार, शाहसी,मेहनती व भ्रष्टाचार मिटाने में सक्षम हो। 
  2. जो विकास की योजनाओं का पूरा ज्ञान रख विकास करवा सकता हो। 
  3. जो गांव के किसी भी वर्ग से भेदभाव-मतभेद नहीं रखता हो। 
  4. जो ग्राम पंचायत के सभी गांवों-लोगों में एकता रख सकता हो। 
  5. जो सरकार के सभी महकमों में पकड़ बना कर रख सकता हो। 
  6. जो प्रधान, जिला प्रमुख, एमएलए/एमपी व मंत्रियों से रिश्ता बनाकर रख सकता हो। 
  7. जो भूमाफियों, अतिक्रमणियों व बूरे लोगों के कुप्रभाव को रोक सकता हो। 
  8. जो अपने सभी कर्तव्य-दायित्व भलीप्रकार निभा सकता हो। 
  9. जो विकसित और समृद्ध ग्राम पंचायत का सपना पूरा कर सकता हो।