Saturday, 27 May 2017

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती (2017)


सामाजिक बुराईयें दूर हटाओ अभियान


माई ऐहड़ो पूत जण, जेहड़ो राणा प्रताप।
अकबर सूतो उछके, जाण सिराणे सांप।।


वीर प्रताप जैसे हो आदर्श विचार,कर्म, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की हो गहरी भावना।
हे प्रभु! दो शक्ति, धैर्य, मर्यादा, साहस और त्याग प्रताप सा, करु सदा यही साधना।।

गौरव स्वाभिमान सम्मान साहस और त्याग की भावना से स्वतंत्रता की रक्षा करना प्रत्येक वीर हिन्दुस्तानी का फर्ज है।

आदरणीय चित्तौड़ के वर्तमान वीर और वीरांगनाओं व देशवासियो,

                                               श्री प्रताप जयंती पर हार्दिक अभिनदंन !


राष्ट्र प्रेम सम्मान और रक्षा हेतु मर मिटना ही सबसे बड़ा धर्म,कत्र्तव्य तथा गौरव, त्याग एवं बलिदान कहलाता है। आजादी के बाद 70 वर्षो में हमारा यह महान राष्ट्र हिन्दुस्तान हमारी अज्ञानता व कुछ गलतियों एवं मुठ्ठीभर लोगों के कुकर्मो से कई बुराईयों का शिकार हो गया है, जबकि पड़ोसी देश चीन कई मामलों में आगे बढ़कर हमें आँखे दिखाने का दुस्साहस कर रहा है। आज वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती के सर्वोत्तम पवित्र अवसर पर इनके बतायें मार्ग, इच्छानुसार व आर्शीवाद से संकल्प ले कि निम्न प्रमुख बुराईयों से देश को मुक्ति  कर शक्तिशाली बनायें।




1. भ्रष्टाचार:- यह विकास के प्रत्येक क्षेत्र में घोर बाधा बनकर खड़ा है। इसे मिटायें।
2. आतंकवाद:- यह बाहर से देश को तोड़ने की चुनौती दे रहा है। इसे मिटाने में प्रत्येक देशवासी सहयोग करें।
3. नक्सलवाद:- यह अंदर से देश को तोड़ने की चुनौती दे रहा है। इसे मिटाने में प्रत्येक देशवासी सहयोग करें।
4. धार्मिक दंगे:- कुछ धर्म के ठेकेदारों तथा असामाजिक व गलत राजनीतिक तत्व के बहकावे में नही आवें।
5. सामाजिक दंगे:- जाति भेदभाव करने वाले दंगेकत्र्ताओं के बहकावें में नहीं आवें।
6. राजनीतिक दंगे:- गलत राजनीतिक विरोधाभास पनपाने वाले दंगेकत्र्ताओं के बहकावें में नहीं आवें।
7. अवांछनीय धरने रैलिया:- ये देश के विकास में बाधक है। इनसे बचें- बचावें।
8. राष्ट्रीय सम्पत्ति की तोड़फोड़:- धरने व दंगे फसाद के दोरान उग्र होकर राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान नहीं पहुचावें।
9. नारी उत्पीड़न:- नारी समाज का अपमान सबसे बड़ी मूर्खता है। सच्चे इसंान बनकर रहें।
10. बाल विवाह:- यह प्रकृति तथा पवित्र मानवता के खिलाफ निंदनीय कृत्य है। ऐसा नहीं करें।
11. तलाक:- तलाक या तीन तलाक देना अमानवीय व्यवहार कहलाता है। स्नेह प्रेम से जीवन जीयें।
12. बलात्कार:- मानव के लिए इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है। जेल नहीं अपराधी को फांसी दी जायें।
13. अशिक्षा व अज्ञानता:- देश के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त शिक्षित व ज्ञानी होना जरूरी है।
14. गरीबी:- शिक्षा, ज्ञान व कठोर परिश्रम के सहारे गरीबी मिटाकर जीवन सफल बनावें।
15. व्यक्ति गत दोष:- आलस्य,क्रोध, नशा, बुरा व्यवहार, गाली- गलोच, झगड़ा- फसाद, मारपीट, परस्पर ईष्र्या, दुश्मनी बेईमानी, फर्जीवाड़ा, मिलावट, सट्टेबाजी, कालाधन, चालबाजी, धोखाधड़ी, झूठ, चोरी-सीनाजोरी, चिटींग, लूटमार आदि बुराईयों  का त्याग करें। अच्छें इंसान तथा देश के अच्छे नागरिक बनकर मानव, वरिष्ठ जन व देश सेवा में आगे आकर धरती माता को स्वर्ग बनावें।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिन्दुस्तान को विश्व में महान शक्ति शाली राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।   पूरे तन-मन से सहयोग करें।
                                                          भारत माता की जय !

अरावली जल एवं पर्यावरण सेवा संस्थान चित्तौड़ीखेड़ा, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

 
डाॅ. भगवत सिंह तंवर (तोमर)
पूर्व चीफ इंजीनियर व संस्थान अध्यक्ष
तथा संरक्षक वरिष्ठ नागरिक मंच, चित्तौड़गढ़
+91 9413315843 +91 9413248248  +91 9460490043 (Whats App)
शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वच्छता रख मानवीय मर्यादा और भाईचारा बढ़ाएंे।




श्रीमती देवेन्द्रा कंवर

समाज उत्थान कार्यकर्ता
01472 . 297025




Sunday, 1 January 2017

नववर्ष 2017

सुख शांति स्मृदि भाईचारे की भावनाओं के साथ नव वर्ष 2017 घर अभिनंदन एवं बधाई!
चितौड़ चरित्र जागृति अभियान
जो बिगड़ी बात बना देते है उन्हें भगवान कहते है।
मुसीबत में किसी के काम आये उसे इंसान कहते है
"नवर्ष 2017 "
मानव शरीर की रचना में सर्वोत्तम गुण है सर्वश्रेष्ठ चरित्र, शरीर हे स्वच्छ जिसमें मन बुद्धि और आत्मा हो पवित्र
नव वर्ष लाये घर-घर खुशियां हजार,
मिटा सब बुराईयां देश की प्रियजन दिखाओं चमत्कार
आदरणीय चितौड़वासी भाई-बहनों,
वर्ष 2017 आया है सब को अच्छा पढाओं
स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाओं
जय हिन्द!
  1. आज अन्तराष्ट्रीय नव वर्ष 2017 के शुभागमन पर हार्दिक मंगल शुभ-कामनाएं व अभिनन्दन कि प्रत्येक भाई- बहन अपने परिवार सहित हर्ष उल्हास भरे गांव-शहर के हरे भरे स्वस्थ शुद्ध वातावरण में रहते हुये आनन्दपूर्वक आपसी सहयोग से देश के विकास पथ पर अग्रसित होते रहें व विश्व बंधुत्व की भावना से कार्य करते रहें।
  2. हम चित्तौड़वासी सौभाग्यशाली हैं कि हमें विश्व विख्यात चित्तौड़ दुर्ग की परछाई में निवास करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। इसके साथ हमारा कर्तव्य है कि इसकी विरासत में मिलें महान गुण - शक्ति, भक्ति, शौर्य, यश - वैभव, गौरव, जौहर, स्वाभिमान, त्याग, मर्यादा आदि की रक्षा करते हुए हम विविध प्रकार की आधुनिक बुराईयों से दूर रह कर चित्तौड़गढ़ क्षेत्र की शान व गरिमा को जनाये रखें जिससे चित्तौड़ आये लाखों पर्यटक खुश होकर यहां की महानता का और अधिक गुणगान कर चित्तौड़ वासियों का सम्मान बढ़ायेगें आपसे ओर भी अपेक्षाऐ है कि-

Tuesday, 8 November 2016

नोटबंदी से नवयुग का सूत्रपात अभियान

आर्थिक क्रांति 2016
भारत माता की जय !
केश करन्सी का चलन घटाओ, डिजीटल प्रणाली भी अपनाओ
लेन देन में बैंको को आधार बनाओ, भ्रष्टाचार से मुक्ति पाओ
नोटबंदी से नवयुग का सूत्रपात अभियान
-: चर्चा, चेतना, चमत्कारी क्षण :-
डॉ. भगवत सिंह तंवर (तोमर), पूर्व चीफ इंजीनियर
अध्यक्ष - अरावली जल एवं पर्यावरण सेवा संस्थान
संरक्षक - वरिष्ठ नागरिक मंच, चित्तौड़गढ़
जल पर्यावरण सलाहकार - कई राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय गौरवशाली संस्थान
काले धन और नकली करंसी ने कर दिया भारी नुकसान, नई करेंसी के चलन में बचे देश की जान
अच्छी शिक्षा दीक्षा स्वास्थ्य व्यवसाय भोजन और प्रवास
जनता को ये सुविधाएँ देने का प्रधानमंत्री का है प्रयास|
प्रिय आदरणीय बंधुओं व बहनों,
जय हिन्द !
  • 8 नवम्बर 2016 नोटबंदी का दिन देश के लिए एक महान ऐतिहासिक उपलब्धि है । इसे ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त दिवस" एवं "आर्थिक क्राति दिवस'' की संज्ञा दी जा सकती है। रूपये 500 व 1000 की नोटबंदी को पक्ष का भारी समर्थन एवं विपक्ष का भारी विरोध, आलोचना एवं लगातार हंगामा व कोहराम देखने सुनने को मिल रहा है। 90 फीसदी से अधिक आमजन ने नोटबंदी को सही बताया है। कारण कि --
  • भारत में 70 वर्ष की आजादी के बहुमुल्य लोकतंत्र की उदारवादी लचीली दयालु व्यवस्था का गलत लाभ उठाते हुए काले कुबेरों के बक्सों में भरे कालेधन, घरों व बैंको के लोकर्स में भरा काला सोना तथा शहरों में अपार काली संपत्ति ने देश में कई काले पापों को जन्म देते हुए राजनीतिक ढांचे एवं शासन - प्रशासन - न्यायिक व्यवस्था को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। काला धन देश के लिए कैसर बन चुका है। नोटबंदी के उपरान्त कारोबारी मालिक वर्ग गरीब मजदूर वर्ग को धमकी देकर कारोबार से बाहर निकालकर क्या दर्शाना चाहते है?
  • भारतवासी भगवान राम के समय से अत्यधिक धैर्य, सहिष्णुता एवं सहनशीलता का परिचय देते आए है? इस वजह से देशवासियों ने। सैकड़ों सालों की गुलामी में रह कर आज भी कई कष्ट भुगत रहे है-खतरनाक आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार से पनपे पंजीवाद, शिक्षा चिकित्सा में व्यापारवाद, व्यापार में लूटखसोट व हवालावाद, बाजारू वस्तुओं में जहरीला मिलावटवाद, शासन प्रशासन में भाई भतिजावाद, न्यायालय के फैसलों में घोर लेटलतीफवाद, सिनेमा, टीवी में प्रेस के द्वारा दशयेि मनोरंजन में भरपूर सेक्सवाद और इससे उपजे बलात्कारवाद का बोलबाला और सबसे दुखदायी पंचायत से लेकर पार्लियामेन्ट तक परिवारवाद ने लोकतंत्र की जड़े ही खोदकर रख दी है। सर्वजन शिक्षा व योग्यता को दरकिनार करते हुए तुष्टीकरण, अनुदान पर अनुदान, मुफ्त में वस्तुओं का वितरण, योजनाओं के क्रियान्वयन में आलसीपन तथा बेहद जातीय वोट बैंक की राजनीति ने जनता का ध्यान सामुहिक कठोर परिश्रम, ईमानदारी और योग्यता से हटा कर देश को कमजोर किया है।
  • दुर्भाग्यवश हर मौहल्ले, गांव व शहर की भारी गड्ढ़े वाली सड़को से लेकर दिव्यांग बनी संसद तक चारों ओर काले कारनामों, फर्जीवाड़ा, टैक्स चोरी एवं अनैतिकता ने देश को कई खतरनाक बुराईयों और बीमारियों से दूषित कर दिया है और देशवासियों के जीवन को अप्राकृतिक व असक्रिय बनाकर रख दिया है। अब फिर से देश को एक नये महान चमत्कारी कृष्ण की जरूरत है, जो आज की महाभारत की लड़ाई में चमत्कार दिखा कर नई गीता का उपदेश देते हुए क्रांतिकारी परिवर्तन ला सके| नई केशलेस आर्थिक क्रांति में बैंको को बनना होगा कुरूक्षेत्र का मैदान और तीर साबित होगें आधार कार्ड। कुछ बैंक अधिकारी लक्ष्मण रेखा पार कर रहे है जो उनके हित में नहीं है।
  • इस कष्टदायी प्रदूषित वातावरण को सुधारने में आज निसंदेह वीर, साहस व जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने भगवान राम की मर्यादा का पालन करते हुए आधुनिक काले राक्षसों से दुखदायीं जनता का बचाव करने का बीड़ा उठाया है। जिसमें नोटबंदी तो एक प्रारम्भिक पहला कदम है। धैर्य रख इस क्रांतिकारी कदम में देश हित को सर्वोपरि मानते हुए नोटबंदी के कार्यक्रम को सहर्ष अपनाईएँ, महान परिवर्तन लाईये और व्यवस्था के सुधार में भागीदार बनिये। 
  • कृपया आप अपने विवके का इस्तेमाल कर नोटबंदी से उपजे विवाद का विश्लेषण कर स्वयं के व राष्ट्र के नफे नुकसान का सोचिये। किसी वर्ग के बहकावे में मत आईये। हिन्दुस्तान को विश्व के सम्पूर्ण देशों की पहली पंक्ति में खड़ा करने हेतु अपनी अहम भूमिका निभाईये। वीरता दिखाते हुए कष्ट सहन करें और नये युग के सूत्रपात व संचार में भरपूर समर्थन दे। सहयोगी बनिये। धन्यवाद !