नहरी जल बिरादरी ईमानदारी से अपनाओ-जल उपयोक्ता संगम में भागीदारी बढ़ाओ।
प्यारे किसान भाईयों पढ़े ! नहरी जल उपयोक्ता संगम के बारे में सोचें!
सामूहिक ताकत को समझे ! कृषि-सिंचाई प्रयासों को सफल बनावें !
चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ क्षेत्र के नहरी किसान वर्ग के उत्थान संबंधित सवाल-जवाब
यह बातें किसान वर्ग के व्यवहार व कृषि-सिंचाई से सम्बंधित हैं ।
कृपया प्रत्येक कथन को आप किसान भाई सोचें कि सही है या नहीं।
- मैं आदर्श किसान आधुनिक खेती उत्साहपूर्ण ढंग से करना चाहता हूँ , व आमदनी बढ़ाना चाहता हूँ। नहरी जल उपयोक्ता संगम के साथ जुड़ कर सहयोग करेगा तो मेरा उत्थान सम्भव है।
- नहरी व कृषि बोरवेल्स द्वारा सिंचाई कर अच्छी खेती से आमदनी बढ़ेगी जिससे परिवार का रहन सहन अच्छा बनेगा।
- अच्छे रहन सहन से बच्चे श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे व परिवार का सही दिशा में विकास होगा।
- अच्छे रहन सहन से घर-परिवार, रिश्तेदार व समाज में इज्जत बढ़ती है।
- अच्छे रहन सहन से जीवन में खुशहाली बढ़ती है और मानव धर्म पनपता है।
- मनुष्य सामाजिक प्राणी है, उसे समाज की भलाई के दिल लगाकर ईच्छापूर्वक कार्य करना चाहिए।
- समाज के अलावा गांव-देश की भलाई के लिए भी कार्य करना एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य है।
- आज की आधुनिक खेती अकेले की बस में नहीं इसलिए समूह में रह मेल-मिलाप से सभी कृषि कार्य करना जरुरी है।
- अकेले खेती करने के बजाय कृषक सिंचाई जल उपयोक्ता संगम में रहकर कार्य करना बड़ा लाभदायक है।
- नहरी इलाके में जल उपयोक्ता संगम के साथ सहयोग कर किसानो को वैज्ञानिक सिंचाई व खेती करना चाहिए।
- सिंचाई विभाग ने बांध-नहरें किसानों के फायदे के लिए बनाई है और सिंचाई जल उपयोक्ता संगम भी बनाये है।
- बांध-नहरें बनाने में सिंचाई विभाग द्वारा किसानों के लाभ के लिए जनता के लाखों-करोड़ो रुपये खर्च हुए हैं।
- इस भारी खर्च को पूरा करने के लिए नहीं किसानों को विशेषकर व्यापारिक उन्नत खेती करना आवश्यक है।
- नहरी व्यवस्था और नहरों के पानी को किसानो द्वारा अच्छी तरह सम्भाल कर सही उपयोग करना परम आवश्यक है।
- नहरी पानी की एक-एक बूंद का खेती में सही प्रयोग करे व किसान गडार खड्डे नदी नालों में नहरी पानी खराब न करें।
- जल बचत और अच्छी उत्तम खेती तभी सम्भव है जब सभी किसान जल उपयोक्ता संगम में रह कर कार्य करें।
- यह सोचकर जल उपभोक्ता संगम जो नहरों पर बनाये गये है उन्हें सफल बनाना किसान जिम्मेदारी है।
- जल उपयोक्ता संगम सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया किसानो संगम का एक सर्वश्रेष्ठ अच्छा सामुदायिक प्लेटफार्म है।
- जल उपयोक्ता संगम को नियम बध चलाने व पनपाने से किसानों को कई प्रकार के लाभ हैं।
- पहला लाभ - सिंचाई विभाग द्वारा किसाने को नहरी व्यवस्था में भागीदारी का अधिकार देना।
- दूसरा लाभ - किसानों द्वारा नहरों को अपनी समझकर उसकी देखभाल अच्छी करना।
- तीसरा लाभ- नहरों की अच्छी देखभाल से सिंचाई के लिए पानी ठीक मिलना।
- चौथा लाभ - ठीक नहरी जल व्यवस्था से किसानों के कुए-बोरवेल्स का जल स्तर ठीक रहना।
- पांचवा लाभ - नहरी कमान क्षेत्र का सामूहिक प्रयास जल पर्यावरण संसाधन का सुधार होना।
- छठा लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से असली उत्तम बीज, खाद, दवाई का प्रबन्ध होना।
- सातवां लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से सही उन्नत सिंचाई व कृषि विकास का पनपाना।
- आठवा लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से उचित फसल चयन सिंचाई व कृषि विकास।
- नौवा लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से उच्च फसल उत्पादन एवं सही मार्केटिंग ताकि अधिकतम आमदनी हो।
- दसवां लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से खेती के साथ उचित बागवानी का विकास।
- ग्यारवां लाभ - किसानो के सामूहिक प्रयास से पशुपालन का भी विकास।
- बाहरवां लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से कृषि-उद्योग का विकास।
- तैरहवां लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से सरकार की सभी योजनाओं का फायदा उठाना।
- चौदहवां लाभ - किसानों के सामूहिक प्रयास से कलह-कलेश समाप्त व आपसी भाईचारा प्रेम।
- पन्द्रवां व अन्य सर्वोत्तम लाभ- किसानो द्वारा कृषि निर्यात सम्भव, उच्च आमदनी, गरीबी उन्मूलन, समृद्धि व कृषक शक्ति की पूर्ण सम्भावना का उदय, सराहनीय ग्रामीण विकास सम्भव, और ग्रामीण खुशहाल जीवन व हमारे भारत के शहर, राज्य, देश के विश्वव्यापी उत्थान की पूर्ण सम्भावना।
- मुझे किसान का आदर्श है- “जल उपयोक्ता संगम” को पूर्ण कामयाब बनाना है।
नहरी जल उपभोक्ता संगम है निन्यता किसान का सहारा
उत्साहपूर्ण सिंचाई भागीदारी व सामूहिक खेती ने बुनाई आदर्श जीवनधारा
-:सौजन्य से:-
सिंचाई विभाग, अरावली जल एवं पर्यावरण सेवा संस्थान और विश्व बैंक द्वारा सहायतार्थ "राजस्थान जल क्षेत्र पुनः संरचना परियोजना" के अन्तर्गत चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ नहरी क्षेत्र के सभी 31 जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्षगण
सिंचाई जल संसाधन विभाग, चित्तौड़गढ़
अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड-1 अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड-2
श्री अमृतलाल जैन श्री जगदीश चौधरी
फोन 01472-241035 (आ.) फोन 01472-241069 (आ)
विश्व बैंक परियोजना के अन्तर्गत जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्षों की सूची ओराई बांध
हार्दिक शुभेच्छु
अरावली जल एवं पर्यावरण सेवा संस्थान
| फोन 01472-235710
चित्तौड़ीखेड़ा, पोस्ट गढ़पाछली नेतावल, जिला चित्तौड़गढ़-312001
सचिव कुंवर राजेन्द्रसिंह कृषि सामाजिक कार्यकर्ता मो. 9829240743
अध्यक्ष, । डॉक्टर भगवतसिंह तंवर (तोमर) पूर्व चीफ इंजीनियर एवं जल पर्यावरणविद
मो. 9413315843, 9996490889
सदुपयोग न हो तो धन व्यर्थी, विनम्रता न हो तो विद्या व्यर्थ । परोपकार न हो तो इनसान व्यर्थ, जल न हो तो जीवन व्यर्थ ।।